फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ प्रदीप की सड़क हादसे में मौत

Thu, 30 Dec 2021 01:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

बुधवार की रात प्रदीप श्रीवास्तव कार से बांदा-बहराइच राजमार्ग होते हुए लखनऊ से लालगंज जा रहे थे। वह कार में अकेले थे और कार खुद ड्राइव कर रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही अघौरा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अघौरा गांव के पास बुधवार की रात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरचंद्रपुर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव (45) कामेडियन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ थे । बुधवार की रात अपनी कार से बांदा-बहराइच राजमार्ग होते हुए लखनऊ से लालगंज जा रहे थे। प्रदीप कार में अकेले थे और कार खुद ड्राइव कर रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही अघौरा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्टेयरिंग से सीने में गंभीर चोट आ गई और स्टेयरिंग टूट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

पत्नी रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि वह किसी मीटिंग के सिलसिले में जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। मृतक की दो बेटियां सुगंध (11) भाग्या (6) साल की हैं। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें