डकैती की सीसीटीवी फुटेज की एक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में कोयला कारोबारी के फ्लैट में हुई डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपी राधाकृष्ण उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
इसके पहले, एक अन्य आरोपी अधिवक्ता मधुकर मिश्रा भी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है जबकि चार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये है पूरा मामला
नौ मार्च की सुबह गोसाईगंज के ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाले सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट पर तीन करोड़ रुपये ब्लैकमनी रखी होने की सूचना पर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक करोड़ 85 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात को लेकर जमकर हंगामा हुआ था।