फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन में 102 करोड़ रुपये से बनेंगीं 12 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पीडब्ल्यूडी 102 करोड़ रुपये खर्च कर कैसरबाग की 12 सड़कें बनाएगा। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इन कामों की जानकारी ली।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को उन्होंने आदेश दिया है कि गुणवत्ता के साथ कामों को शीघ्रता से पूरा कराया जाए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कैसरबाग की 12 सड़कों को पीडब्ल्यूडी बनाएगा।
इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसमें 84 करोड़ रुपये के सिविल वर्क और 18 करोड़ रुपये के बिजली के काम कराए जाने हैं।
वाहनों के अलावा फुटपाथ, हॉकर्स के लिये वेंडिंग जोन के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। लोगों के लिए बैठने के लिए सड़क किनारे बेंच व अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लाइनों के लिए यूटिलिटी डक्ट, अलग से ड्रेनेज सिस्टम भी यहां विकसित किया जाएगा। सड़कों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्लानिंग और डिजाइन के समय सतत विकास पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। यह सड़कें कैसरबाग की हैं, जिसे स्मार्ट सिटी में चुना गया है।
इन सड़कों पर होना काम
- गौतमबुद्ध मार्ग-बांसमंडी चैराहा से लाटूश रोड
- शिवाजी मार्ग (हुसैनगंज से लाटूश रोड)
- हुसैनाबाद मार्ग (गौतमबुद्ध पार्क से टीले वाली मस्जिद)
- एमजी रोड, डालीगंज चैराहा से रेजीडेंसी तिराहा
- एमजी रोड, रेजीडेन्सी तिराहा से स्वास्थ्य भवन तिराहा
- राणा प्रताप मार्ग, स्वास्थ्य भवन तिराहा से नेशनल पीजी कॉलेज
- राजा नवाब अली रोड (स्वास्थ्य भवन तिराहा से कैसरबाग बस स्टेशन चैराहा)
- यूनिवर्सिटी मार्ग (परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु)
- शाहमीना रोड
- एमजी रोड (हजरतगंज क्रॉसिंग से डीएम आवास)
- एमजी रोड विक्टोरिया मेमोरियल से डीएम आवास
- शाहनजफ रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें