फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डिप्टी सीएम, इस बार सिर्फ चेतावनी दे रहा हूं, अगली बार कार्रवाई होगी

Wed, 26 Apr 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का ‌न‌िरीक्षण करते ड‌िप्टी सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में बेतरतीब ढंग से रखी हुई फाइलों के ढेर देख उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भड़क गए। उन्होंने फाइलों के डिजिटलाइजेशन का निर्देश दिया। कहा, पहली बार सिर्फ चेतावनी दे रहा हूं, अगली बार गड़बड़ियां मिलीं तो सीधे कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन


एक अधिकारी की मेज पर छुट्टी का चार्ट देख बोले- छुट्टी के बजाय काम का चार्ट दिखाओ। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से एक बैठक प्रस्तावित थी, पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11 बजे ही अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने हर एक कमरे का बारीकी से मुआयना किया।

एक अनुभाग में नौ में से चार कर्मचारी गायब मिले। प्रभारी महिला अधिकारी ने उन चार कर्मचारियों के छुट्टी पर होने की जानकारी दी। उनकी टेबल पर छुट्टी का चार्ट भी रखा था, जिसे महिला अधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को दिखाना चाहा।
विज्ञापन


इस पर मौर्य बोले-छुट्टी का नहीं, काम का चार्ट दिखाओ। उन्होंने कार्य संस्कृति बदलने का निर्देश देते हुए कहा कि सारी फाइलें कम्प्यूटर पर लाई जाएं। सांसदों और विधायकों के दिए गए प्रस्तावों पर 60 दिन के भीतर कार्रवाई हो। सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) का समय रहते उपयोग हो ताकि अगली किस्त भी मांगी जा सके।
विज्ञापन

फाइलों को आॅनलाइन करें

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का ‌न‌िरीक्षण करते ड‌िप्टी सीएम - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री ने सूचना का अधिकार, प्रशासन, बजट व कम्प्यूटर अनुभाग, विधि प्रकोष्ठ, वास्तुविद और नियोजन कक्ष का मुआयना किया। इन अनुभागों से जुड़ी फाइलों के बारे में भी जानकारी ली। 

उन्होंने विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया कि फाइलों को ऑनलाइन किया जाए ताकि कामकाज में पारदर्शिता आए। उन्होंने इलाहाबाद में हो रहे कामों से संबंधित फाइलों की प्रमुखता से जांच की।

नवीनीकरण, गड्ढा मुक्त और नई सड़कों के लिए आने वाले प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों की सहमति लेने के निर्देश भी दिए। कई अधिकारी अपने अनुभाग की फाइलों और कामकाज के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पाए।

इस पर उन्होंने कहा कि सूचनाओं से अपडेट रहें, वर्ना अगली बार कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।  उन्होंने विधि अनुभाग के निरीक्षण के दौरान कहा कि जिन मुकदमों में विभाग की हार और ठेकेदारों की जीत हुई है, उनमें हार के कारणों की समीक्षा की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव सदाकांत, विभागाध्यक्ष वीके सिंह और मुख्य अभियंता जीके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें