फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भुगतान के विवाद में पंप मालिक व मैनेजर ने चार युवकों को पीटा

Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भुगतान के विवाद में पंप मालिक व मैनेजर ने चार युवकों को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-6 में रविवार को अमेठी के गौरीगंज निवासी निजी कंपनी कर्मचारी सौरभ त्रिपाठी, उनके भांजे आदर्श व दो साथियों को पेट्रोल पंप के मालिक व कर्मचारियों ने पीट दिया। आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर पंप मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। विवाद भुगतान को लेकर हुआ था।
विज्ञापन

सौरभ के मुताबिक देर रात वह, आदर्श, शोभित व मयंक दिल्ली से अमेठी जा रहे थे। सौरभ व आदर्श अपनी कार से थे। शोभित व मयंक दूसरी कार से थे। पेट्रोलपंप पर सौरभ तेल भराने गए थे। तकनीकी समस्या के चलते वह ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सके। इस पर पंप मालिक नरेंद्र सिंह व मैनेजर रोहित सिंह अभद्रता करने लगे। विरोध पर मालिक, मैनेजर व पंप कर्मियों ने सौरभ को पीटना शुरू कर दिया। भांजे आदर्श व दोनों साथियों के बीच-बचाव करने पर उनकी भी पिटाई की। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी भाग निकले।

पीड़ित की हालत नाजुक, घटना का वीडियो वायरल
पुलिस ने मौके से पंप के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में आदर्श की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सौरभ के मुताबिक घटना में उनका व उनके साथियों के मोबाइल, पर्स व आठ हजार रुपये गायब हो गए। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक आरोपी मैनेजर को जेल भेजा गया है। मालिक व अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें