फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीओ ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर दो से 86 लाख ऐंठे

Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईपीओ ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर दो से 86 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने आईपीओ ट्रेडिंग और संपत्ति में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से 86 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने और विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकीपुरम सेक्टर-बी निवासी प्रियांक श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिये उनका संपर्क आर्यन राव नाम के युवक से हुआ था। आर्यन ने खुद को पेटीएम मांटी सिक्योरिटीज लि. कंपनी का अधिकारी बताया था। दोस्ती बढ़ने पर आईपीओ टेड्रिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
हामी भरने पर आर्यन ने पीएमएल प्रो एप डाउनलोड कराया। पीड़ित ने बेनेफिशरी अकाउंट खोला और कई टुकड़ों में 70 लाख रुपये निवेश कर दिए। मुनाफा दिखने पर जब रकम निकालनी चाही तो आरोपी ने 62 लाख रुपये की मांग की। विरोध पर उनकी पूरी रकम हड़प ली। उधर, गुरुग्राम के सुशांत लोक निवासी मोहित चौधरी को संपत्ति में निवेश का झांसा देकर विभूतिखंड निवासी ओबैद खान ने 16 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें