फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई और जाम से राहत दिलाना होगी प्राथमिकता : मंडलायुक्त

विज्ञापन
पद ग्रहण करते नवनियुक्त कमिश्नर विजय विश्वास पंत।
विज्ञापन
लखनऊ। नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को पदभार भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और जाम से राहत दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। मंडल की समस्याओं को समझने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


2004 बैच के आईएएस विजय विश्वास पंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नागरिक सुविधाओं पर फोकस रहेगा। लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, इस पर जोर दिया जाएगा। लखनऊ में जाम बड़ी समस्या है। इसके निदान के लिए दो चरणों में काम करेंगे। शाॅर्ट टर्म प्लान से लोगों को तत्काल राहत दिलाई जाएगी। इसके अलावा लांग टर्म प्लान तैयार कर आने वाले समय में समस्या का स्थायी निराकरण किया जाएगा। वैज्ञानिक तरीके से ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने जनसुनवाई पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों की सुनवाई कर उनकी समस्या दूर की जाएगी। विकास के कार्य जो लंबे समय से लटके हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन प्राथमिकता पर किया जाएगा।
हल्द्वानी के रहने वाले हैं कमिश्नर
मूलरूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी विजय विश्वास पंत के पिता पीसीएस अफसर रह चुके हैं। इनकी मां उत्तराखंड में उच्च शिक्षा की निदेशक रही हैं। मंडलायुक्त ने कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने बताया कि वह शिक्षक बनना चाहते थे। लखनऊ से पहले वह प्रयागराज और आजमगढ़ के मंडलायुक्त के तौर पर तैनात रहे हैं। मंडलायुक्त अपने सख्त फैसले के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2018 में वह कानपुर में बतौर जिलाधिकारी के तौर पर सेवा दे चुके हैं। डीएम रहते वह विकास कार्यों का खुद जायजा लेते थे।

पद ग्रहण करते नवनियुक्त कमिश्नर विजय विश्वास पंत।

पद ग्रहण करते नवनियुक्त कमिश्नर विजय विश्वास पंत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें