फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक से घर जा रहे अधिवक्ता से दिनदहाड़े चेन लूट का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोर्ट से बाइक से साथी के साथ घर जा रहे अधिवक्ता राजवीर यादव ने स्कूटी सवार युवक पर चेन लूटने और विरोध पर धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं हजरतगंज पुलिस का दावा है कि लूट की बात गलत है। मामूली टक्कर पर विवाद हुआ था। फिलहाल अधिवक्ता की तहरीर पर लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार निवासी राजवीर यादव शुक्रवार शाम साथी तुषार कुमार के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उनका आरोप है कि लाप्लास नाले के पास स्कूटी सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन लूटी और भागने लगा। राजवीर व उनके साथी ने आरोपी को पीछा किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। राजवीर यादव ने आरोपी की स्कूटी का नंबर भी पुलिस को बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर लूट की बात सही नहीं मिली। मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें