फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देखो महंगाई की मार, मुर्गे से महंगी अरहर की दाल'

Fri, 30 Oct 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंहगाई को लेकर यूं तो आप ने कई तरह के विरोध प्रदर्शन देखे होंगे लेकिन अरहर की महंगी दाल को लेकर फैजाबाद में आम आदमी पार्टी ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मुर्गे से महंगी अरहर की दाल स्लोगन लिख कर शहर के सिविल लाइन तिराहे पर अरहर की दाल और मुर्गे की दूकान लगा कर लोगो को जिन्दा मुर्गा बेचा और लोगो को ये सन्देश दिया कि मोदी सरकार में अरहर की दाल से मुर्गा सस्ता बिक रहा है।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी के अवध जोन के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा की चुनाव के दौरान भाजपा ने ये नारा दिया था कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार लेकिन भाजपा के ये नारा अब उल्टा हो गया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर कटाक्ष कसते हुए एक नया नारा दिया है 'बहुत हुई महंगाई की मार मुर्गे से महंगी अरहर की दाल'।

प्रवक्ता ने कहा की आज आम आदमी की थाली से अरहर की दाल गायब हो चुकी है इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को जमाखोरों के खिलाफ अभियान चला कर आम आदमी की थाली में अरहर की दाल वापस लानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें