फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पाकिस्तान का समर्थन करने पर तुर्किए के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पाकिस्तान के समर्थन में आए तुर्किए के विरोध में बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तुर्किए के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगान के पोस्टर फूंके और पैरों से कुचल कर नाराजगी जताई। इस दौरान केंद्र सरकार से तुर्किए से कारोबार बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन




पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगान की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़ा के बाहर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि जब पिछले वर्ष तुर्किए में भूकंप आया था तो भारत वहां के लोगों को सहायता देने वाला पहला देश था। हम तुर्किए के लोगों को बचाने के लिए इंतजाम करते हैं और तुर्किए की सरकार भारतीयों को मारने के लिए पाकिस्तान को ड्रोन देता है, यह दुख की बात है।


उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने तुर्किए का चेहरा बेनकाब हो गया है। वह आतंकवादियों को पालने वालों का समर्थन कर रहा है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मौलाना मुस्तफा अली खान, मौलाना अफजल अब्बास, मौलाना मोहम्मद रजा इलिया, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें