फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कर्मियों पर हमले में कार्रवाई न होने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। उपकेंद्र में घुसकर बिजली कर्मियों पर हमले और कार्यालय के रजिस्टर फाड़े जाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकासनगर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पहले विकास नगर उपकेंद्र पर धरना दिया, फिर थाने पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि एक महिला उपभोक्ता ने अपने साथी युवक के साथ उपकेंद्र में न केवल कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, बल्कि कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टर भी फाड़ दिए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज कर शांत बैठ गई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें