फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शांति, मौलवीगंज में बिगड़ा माहौल, छिटपुट प्रदर्शन पथराव के बाद पुलिस ने काबू किए हालात

Sat, 21 Dec 2019 12:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मौलवीगंज में प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को उपद्रव और आगजनी के बाद हालात काबू करने के लिए शुक्रवार सुबह से पुराने शहर में भारी फोर्स तैनात रही। डीजीपी ओपी सिंह ने खुद सड़क पर निकलकर सुरक्षा इंजताम परखे। डीएम-एसएसपी दिनभर संवेदनशील इलाकों में गश्त करते रहे तो रूमी गेट चौकी पर एडीजी जोन एसएन साबत के साथ पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी नवनीत सिकेरा कैंप करके पल-पल की जानकारी लेते रहे। उधर, दोपहर को नमाज के बाद मौलवीगंज में छिटपुट प्रदर्शन और पथराव से कुछ देर के लिए अराजकता हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा समिति के लोगों ने शांति व्यवस्था कायम की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मौलवीगंज में नमाज के दौरान पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जुमा की नमाज के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे लेकिन मौलवीगंज में मुट्ठीभर अराजक तत्वों ने कुछ देर के लिए माहौल खराब कर दिया। यहां अमीनाबाद इंटर कॉलेज से लेकर गोलागंज के बीच प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गये। हंगामा करने लगे। व्यापारियों को डरा धमकाकर दुकानें बंद करानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
सीएए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भीड़ नादान महल रोड स्थिति जामा मस्जिद की तरफ बढ़ने लगी। सूचना मिलते ही अमीनाबाद, चौक, नाका सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ की तंग गलियों से पुलिस पर पथराव भी किया गया। हालांकि, स्थिति को काबू करने के लिए नागरिक सुरक्षा समिति अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सक्रिय हो गई। उनके साथ स्थानीय वरिष्ठ नागरिक भी सड़क पर आ गये। एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने हालात काबू किए।

4 of 8
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुराने लखनऊ के चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगी रही। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दो कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स और छह कंपनी पीएसी मिलने से काफी राहत मिली। पुराने लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस, टीले वाली मस्जिद और रूमी गेट पर वज्र वाहन की तैनाती के साथ ही ड्रोन टीम के साथ खुफिया सक्रिय रही। नमाज के बाद दिन शांतिपूर्वक गुजरने के बाद भी रूमी गेट पुलिस चौकी पर आला अधिकारी कैंप करते रहे। एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने रूमी गेट चौकी पहुंचकर दिनभर की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
नागरिक सुरक्षा समिति ने कराया शांत
व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सक्रिय नागरिक सुरक्षा समिति हरकत में आ गई। इलाके के कुछ वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील शुरू कर दी। करीब एक घंटे के मान-मनौव्वल के बाद हंगामा व प्रदर्शन शांत हुआ। लोगों की भीड़ को गलियों से हटाने में दो से तीन घंटे का समय लग गया। इस दौरान अमीनाबाद से गोलागंज तक का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और एसएसपी कलानिधि नैथानी भी टीम के साथ पहुंच गये। वहां मौजूद सीओ बाजारखाला अनिल कुमार और कैसरबाग संजीव सिन्हा को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
गलियों में घंटों जमे रहे युवक, पुलिस अलर्ट
मौलवीगंज इलाके की तंग गलियों में सैकड़ों युवक जुटे थे। बृहस्पतिवार के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही करने के मूड में नहीं दिख रही थी। एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही थी। साथ ही लगातार स्थानीय खुफियातंत्र से भी संपर्क बनाए रखी थी। अमीनाबाद के संवेदनशील इलाकों में भी फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई थी। शुक्रवार शाम चार बजे मौलवीगंज पहुंचे एडीजी एसएन साबत,  डीएम व एसएसपी ने लोगों को हिदायत दी। तंग गलियों में युवकों की भीड़ देखकर लोगों को पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से हटने को कह रही थी। इस दौरान कई बार वह बाहर निकले। पुलिस ने हर बार उनके नादान महल रोड स्थित जामा मस्जिद की तरफ पहुंचने से रोकती रही।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
अकबरी गेट पर नारेबाजी की सूचना से बढ़ी परेशानी
मौलवीगंज में सड़कों पर अचानक निकले प्रदर्शनकारियों से पुलिस निपट ही रही थी कि इसी बीच अकबरी गेट इलाके में लोग सड़क पर निकलकर नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की परेशानी बढ़ गई। एक दस्ता वहां भेजा गया। पुलिस वहां पहुंची तो नारेबाजी करने वाले भाग निकले। पुलिस ने काफी देर तक इलाके में गश्त किया। वहीं सड़कों पर जुटने वाले लोगों को सख्ती से घर जाने का निर्देश दिया।

 
विज्ञापन

8 of 8
दुकानें बंद - फोटो : अमर उजाला
...तो बंद हो गई सैकड़ों दुकानें
मौलवीगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों पर दबाव डालकर कुछ दुकानें बंद करा दीं। इसकी सूचना मिलते ही गोलागंज से लेकर अमीनाबाद बाजार तक सैकड़ों दुकानों के शटर गिर गए। लोग बाहर निकल आए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को एक ओर रोक कर वही से उनको वापस भेजा। साथ ही करीब दो घंटे बाद मौलवीगंज पुलिस चौकी के पास कुछ दुकानें खोल दी गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें