फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, एक लाख पद अब भी हैं खाली

Thu, 02 Sep 2021 10:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी पुलिस में अभी भी एक लाख पद खाली हैं जिसमें से 30 हजार पद सिपाहियों के हैं जिनमें से 25 हजार पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव प्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को देखते हुए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा समय में चल रही भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की संभावना काफी कम है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिस महकमे में अब भी लगभग एक लाख पद खाली हैं, जिसमें लगभग 30 हजार पद सिपाहियों के हैं। इनमें चार से पांच हजार पद खेल कोटे और मृतक आश्रित कोटे के हैं। बाकी बचे पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

मौजूदा समय में 18 हजार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इन सिपाहियों का प्रशिक्षण अगले साल पूरा होगा। भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड द्वारा अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में सिपाहियों की भर्ती जनवरी से पहले निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें