फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी 2019 की परीक्षा 22 दिसंबर को संभव, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 07 Oct 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019 का आयोजन 22 दिसंबर को किया जा सकता है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने वर्ष 2019 के लिए टीईटी कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में हर वर्ष टीईटी का आयोजन कराने का प्रावधान है। सितंबर से नवंबर के बीच टीईटी कराया जाता है। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला उच्च न्यायालय में लंबे समय से विचाराधीन होने के कारण इस वर्ष अब तक टीईटी का आयोजन नहीं हो सका है।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को 22 दिसंबर को टीईटी कराने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार अक्तूबर अंत से नवंबर मध्य तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सभी मंडल मुख्यालयों पर टीईटी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें