फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के रिश्तेदार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक जैद की फाइल फोटो व घटनास्‍थल पर पड़ा खून - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाजारखाला के ऐशबाग में रविवार रात एक बजे बाइक सवार बदमाशों ने संभल के पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के रिश्तेदार मो. जैद शकील (26) की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


भदेवा स्थित एमएम मंजिल अपार्टमेंट में रहने वाला जैद कटरा पार्क में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच के पुरस्कार बांटकर लौट रहा था। उसके साथ कुख्यात सलीम गैंग के शूटर कैंपबेल रोड निवासी फरहान भी था और वही बाइक चला रहा था।

बिल्लौचपुरा में रंजना नर्सिंगहोम के पास पहुंचते ही काली अपाचे बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और जैद के सिर पर गोली मार दी। जैद नीचे गिरा, बदमाशों ने उसे कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


उसके सिर व पेट में दो गोलियां और मारने के बाद बदमाशों ने पिस्टल, सोने की चेन व जेब में रखे 7000 रुपये लूट लिए और  ऐशबाग रोड की तरफ भाग निकले।

घटनास्‍थल से मिले खोखे

वारदात ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी पश्चिम सर्वेश कुमार मिश्रा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से .32 बोर के तीन खोखे मिले हैं।

फरहान की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी पश्चिम ने बताया कि जैद प्रॉपर्टी डीलिंग और ठेकेदारी करता था। उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था। फरहान सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़कर छानबीन की जा रही है।

जैद सपा कार्यकर्ता था, लड़ चुका पार्षदी चुनाव
जैद सपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसने बीते नगर निगम चुनाव में ऐशबाग वार्ड से दावेदारी भी जताई थी, लेकिन हार गया।

इलाकाई लोगों ने बताया कि जैद के पिता शकील की नवीन फल मंडी में आढ़त है। घर पर मां इशरतजहां, बहन जीका और छोटा भाई जैद हम्मान रहते हैं। इलाके में जैद का काफी प्रभाव था।

इन लोगों पर है आरोप

कैंट के पार्षद पप्पू पांडे की हत्या में जेल जा चुका है फरहान कैंट इलाके के कुख्यात सलीम-रुस्तम गैंग का शूटर है। उस पर सितंबर 2013 में कैंट के पार्षद पप्पू पांडे की अमीनाबाद की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने का आरोप है।

हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी। इसमें फरहान के साथ सुनील शर्मा और कामरान को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। हत्या के पीछे पुलिस सलीम गैंग पर भी शक जताते हुए छानबीन कर रही है।

फरहान को खरोंच नहीं, पुलिस को भी नहीं दी सूचना
पुलिस की नजर में फरहान की भूमिका संदिग्ध है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और उसे खरोंच तक नहीं आई। इसके अलावा उसने वारदात की तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस के मुताबिक जैद की हत्या के बाद फरहान मौके से भाग गया। कुछ देर बाद वह स्कूटी से लौटा और जैद के शरीर को हिला-डुलाकर देखा।

मौत की पुष्टि के बाद फरहान ने अपने साथियों को फोन कर बुलवाया। इसके बाद स्कूटी से ही जैद का शव अस्पताल ले गया और पुलिस को हत्या की खबर दी। पुलिस की पूछताछ में भी फरहान बदमाशों की बाइक और हुलिया के बारे में जानकारी नहीं दे सका।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखी हत्यारों की धुंधली तस्वीर

मर्डर - फोटो : amar ujala
एएसपी पश्चिम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार हत्यारों की धुंधली तस्वीर मिली है। फुटेज के मुताबिक वारदात 12.42 बजे की है।

जिस कैमरे की फुटेज है, उसकी टाइमिंग सामान्य घड़ी से 16 मिनट पीछे है। यानी वारदात करीब एक बजे हुई।

तस्वीर में दिख रहे बदमाशों की कद-काठी के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। बदमाशों का चेहरा साफ कराने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

मार्च को हुआ था झगड़ा, कहा था बाहर आते ही मारूंगा

मर्डर - फोटो : amar ujala
जैद के परिवारीजनों ने बताया कि बीती 19 मार्च को बुलाकी अड्डे के पास जैद ट्रक से सामान उतरवा रहा था तभी वहीं रहने वाले जगत, संजय सोनी व तीन-चार अन्य लोग वहां आ गए। जगत और संजय से जैद की गाली-गलौज व मारपीट हुई।

जैद ने हत्या की कोशिश के आरोप में जगत व उसके साथियों के खिलाफ बाजारखाला कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जगत को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

जेल जाते वक्त जगत ने अपने लोगों से कहा था कि बाहर निकलते ही जैद को मारूंगा। परिवारीजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही जगत की जमानत हुई है।

हालांकि, इंस्पेक्टर बाजारखाला अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जगत की जमानत हो चुकी है, लेकिन वह रिहा नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें