फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कीमती जमीन को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 04 Mar 2024 12:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के कैंट में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद एक कीमती जमीन को लेकर हुआ था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रितेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के मशीनिया कृष्णा नगर कॉलोनी में 25 फरवरी की देर रात बरात से वापस लौटते समय टोनिया मऊ यदुवंशपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव पुत्र रामबली यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष कैंट संजय मौर्य ने बताया कि विवेचना के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर निवासी रितेश यादव व रिंकू का नाम प्रकाश में आया था।

ये भी पढ़ें - सुभासपा और निषाद पार्टी के कोटे की सीट पर फंसा पेंच, अमित शाह से मुलाकात पर भी नहीं बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद बोले- अखिलेश से न तो कोई बैर और न ही मनभेद है, बिना शर्त इंडिया गठबंधन का समर्थन करूंगा


मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात रितेश यादव को  कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर पेशकार पुरवा जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, दूसरे आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे रामपुर स्थित एक कीमती जमीन का विवाद सामने आया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें