फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएसी में भी अब नागरिक पुलिस की तरह पदोन्नति, निरीक्षक व उप निरीक्षक के 3,044 पद सृजित किए गए

Tue, 26 Oct 2021 01:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में आरक्षी व मुख्य आरक्षी के 4,529 पद खत्म कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के 3,044 पद बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) में भी नागरिक पुलिस के समान प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय के आरक्षी के 3,040 और मुख्य आरक्षी के 1,489 यानी कुल 4529 पदों को समाप्त कर उप निरीक्षक और निरीक्षक के 3,044 पद सृजित कर दिए गए हैं। उप निरीक्षक व निरीक्षक के पदों पर वैकेंसी न होने के कारण पीएसी के जवानों को प्रोन्नति नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन


दरअसल, पीएसी में निरीक्षक व उप निरीक्षक के पद कम थे, जिसके चलते आरक्षी व मुख्य आरक्षी को प्रमोशन नहीं मिल पा रहा था। दूसरी ओर, नागरिक पुलिस में पर्याप्त पद होने के चलते आरक्षी व मुख्य आरक्षी का निरीक्षक व उप निरीक्षक पद पर समय-समय पर प्रमोशन हो रहा था।

गौरतलब है कि पीएसी में 1994 बैच के आरक्षी प्रोन्नत होकर मुख्य आरक्षी बन चुके हैं। वहीं, नागरिक पुलिस में 2010 बैच के आरक्षियों का मुख्य आरक्षी के पदों पर प्रमोशन हो चुका है। इस तरह दोनों में 16 वर्ष का लंबा अंतर था। इसे लेकर पीएसी कर्मियों में रोष था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें