शासन ने सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को कंप्यूटर सहायक के पदों पर
पदोन्नति की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनकी पदोन्नति के लिए 16 से 19 दिसंबर
के बीच इंटरव्यू की तैयारी है। कंप्यूटर सहायक के 22 पदों पर मृतक
आश्रितों को नौकरी मिलेगी।
सचिवालय में
कंप्यूटर सहायकों के 80 रिक्त पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पदोन्नति
दी जानी है। इसके लिए 400 से अधिक कर्मचारियों ने आवेदन किया है।
इस तरह हर
पद पर पांच से अधिक दावेदार सामने आए हैं। सचिव सचिवालय प्रशासन की ओर से
पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया शुरू करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।
संयुक्त
सचिव अरविंद सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की कंप्यूटर दक्षता के टेस्ट
के लिए बुलावा पत्र भेज दिया है।
16 से 19 दिसंबर के बीच कर्मियों को टेस्ट
के लिए बुलाया गया है। एक दिन में करीब 100 कर्मचारियों का टेस्ट होगा।