फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई में बेटियों को बढ़ावा, सिर्फ 100 रुपये में होगा आवेदन

विज्ञापन
आईटीआई सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए एससीवीटी ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
लखनऊ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नए सत्र में उन्हें आवेदन शुल्क में विशेष राहत दी गई है। आईटीआई सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए सभी वर्गों की बालिकाओं को केवल 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

राजधानी सहित प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वर्ष 2026-27 के प्रवेश के लिए इसी सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने नए सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, राजकीय आईटीआई और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को प्रवेश में 10 अंक की वरीयता मिलेगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को तीन अंक की वरीयता दी जाएगी। एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, आठवीं और 10वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे तथा मेरिट के अनुसार प्रथम चरण में सीटों का ऑनलाइन आवंटन होगा। आवेदन प्रक्रिया में तीन प्रकार के विकल्प दिए जाएंगे। पहले विकल्प में राजकीय आईटीआई, राजकीय आईटीआई व पीपीपी मॉडल, दूसरे में केवल निजी आईटीआई और तीसरे में राजकीय तथा निजी दोनों प्रकार की आईटीआई के विकल्प शामिल होंगे।

75 प्रतिशत सीटों पर जिले के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर

नए बदलाव के तहत राजकीय आईटीआई एवं पीपीपी मॉडल की 75 प्रतिशत सीटों पर जिले के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। प्रवेश केवल एनसीवीटी और एससीवीटी से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में ही होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 कार्य दिवस तक चलेगी और आवेदन के दो दिन बाद तक अभ्यर्थियों को संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें