फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का संकल्प

Fri, 29 Nov 2013 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय भाषा प्रतिष्ठान राष्ट्रीय परिषद की उप्र शाखा द्वारा टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को हिंदी भाषा पर एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


‘हिंदी हमारी मातृभाषा-राजभाषा है, हम इसे राष्ट्रभाषा बनाने का संकल्प लेते हैं’ विषयक अंतर विद्यालयी वाद-विवाद एवं सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सुलेख प्रतियोगिता में टीडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिया नायक को प्रथम, प्रकाश बाल विद्या मंदिर की अपर्णा सिंह को द्वितीय एवं अहिल्याबाई इंटर कॉलेज की पूर्जा मौर्या को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त द ओफ पब्लिक स्कूल की मनीषा शुक्ला एवं प्रकाश बाल विद्या मंदिर के रवि नारायण को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीडी गर्ल्स कॉलेज की गरिमा सिंह को प्रथम, प्रकाश बाल विद्या मंदिर के अखिलेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार मिला।

टीडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिया सिंह को तृतीय एवं द ओफ पब्लिक स्कूल की ज्योति सिंह और टीडी गर्ल्स कॉलेज की रुचि द्विवेदी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें