फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद मंत्रों के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा, भक्त झूमे

Tue, 13 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव शिव शंकर की बम भोले और राधाकृष्ण की जयकार के साथ शोभायात्रा की धूम सोमवार शाम मोतीनगर के गोकुलधाम में मची।
विज्ञापन


गोकुलधाम कॉलोनी स्थित ‘गोकुलाधीश मंदिर’ में वैदिक मंत्रों और भगवान के जयकारों के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत सुबह पूजन अर्चन से हुई।

शाम को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड, उसके बाद देव झांकियां चलीं। जिन पर छोटे-छोटे बच्चे राम, सीता, हनुमान, मां दुर्गा, भगवान भोलेनाथ देवी देवताओं के रूप में विराजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के सबसे पीछे रथ पर मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाए राधा-कृष्ण, हनुमानजी, माता दुर्गा और शिव परिवार विराजमान था।

सैकड़ों भक्तों से सजी शोभायात्रा मोतीनगर, नेहरूनगर होते हुए गोकुलाधीश मंदिर पहुंची, जहां पं. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ‘गुरुजी’ के साथ 10 से अधिक आचार्यों ने प्रतिमा स्थापित की।

फूलों और रोशनी से सजे मंदिर में देर रात तक महाप्रसाद बंटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें