मदर्स डे के अगले ही दिन नगर की मम्मियों ने रैंप पर रंग जमाया तो बच्चों
ने भी अपनी प्यारी मां का मेकअप कर सबसे सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं
छोड़ी।
गोमतीनगर संगीत नाटक अकादमी में एक निजी सौंदर्य संस्था की ओर से
हुए आयोजन में 50 से ज्यादा मम्मियों ने दो ग्रुप 35 से कम और 35 से ज्यादा
आयुवर्ग में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की जज अनुपमा सिंह, साबरा हबीब आर
सपना रहीं। मुख्य अतिथि अपर्णा यादव की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक , लो कैलोरी रसिपी कॉन्टेस्ट और मेकअप बाई किड्स में हिस्सा लिया।
संस्था की एमडी शमा विग ने बताया कि 10 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों
में बाजी मारी।