फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रो सीमा मेहरोत्रा बनीं लखनऊ ऑब्स गाइनी सोसाइटी की सचिव

Fri, 16 Aug 2024 05:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बैठक में कोलकाता की रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई घटना को चिंताजनक बताते हुए दुख व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित डॉक्टरों से एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ ऑब्स एण्ड गाइनी सोसाइटी की बैठक में केजीएमयू की प्रोफेसर डॉक्टर सीमा मेहरोत्रा को सचिव चुना गया। इस दौरान महिला चिकित्सा के क्षेत्र में आई नई तकनीक पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


बैठक में कोलकाता की रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई घटना को चिंताजनक बताते हुए दुख व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित डॉक्टरों से एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का अनुरोध किया।

सोसायटी की प्रेसिडेंट एवं फोगसी की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. प्रीति कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत  डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


शान्तिपूर्वक केंडल जलाए  गए। मौके पर डॉ. दीपाली, डॉ. नैनी, डॉ. शालिनी, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. एचपी गुप्ता और डॉ. उर्मिला सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अनिता सिंह ने किया। डॉ. रेनू, डॉ. आंचल गर्ग, डॉ. अशुमाला ने देशभक्ति गीत गाते हुए कोलकाता की घटना पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें