फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये होंगे मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

Fri, 08 Nov 2013 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर प्रो. काज़ी ज़ैनुल साजिदीन मुफ्ती को नामित किया है।
विज्ञापन


मेरठ के रहने वाले काज़ी ज़ैनुल साजिदीन एक मशहूर आलिम और शिक्षाविद हैं।

आजम खां ने बताया कि अध्यक्ष के अलावा मदरसा बोर्ड के छह सदस्य पहले ही नामित कर दिए गए थे।

इन सदस्यों में बलिया के मदरसा गौसिया के प्रधानाचार्य श्री गुलाम शब्बीर फ़रीदी, अमरोहा के मदरसा आलिया जाफ़रिया के मौलाना ज़िल्ले मुज्तबा आब्दी, रामपुर के मौलाना ख़लील अतहर अशरफी, मेरठ के मदरसा फलाहुल मुस्लिमीन के मोहम्मद अनवार आलम, मेरठ के ही मदरसा मसाबिया अरबिक के मोहम्मद अतहर अब्बास काज़िमी तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के प्रो सैयद खालिद मियां शामिल हैं।

आजम खान ने बताया कि इस बोर्ड में तीन पदेन सदस्य होंगे, जिनमें से एक सदस्य भारत सरकार, एक राज्य विधान सभा और एक राज्य विधान परिषद् द्वारा नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कार्यवाही चल रही है, जल्दी ही ये सदस्य नामित कर दिए जाएँगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें