फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकीदत से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शुक्रवार को मलिहाबाद, रहीमाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

निगोहां में निकाले गए जुलूस में तिरंगा भी लहराया गया। निगोहां, मदारीखेड़ा, नंदौली, डीहा, मीरखनगर, कांटा सलेमपुर सहित आधा दर्जन गांवों के युवा शामिल हुए। मौलाना कलीम रजा, अब्दुल रहमान, मौलाना आरिफ, मौलाना खतिबुल कादरी सिमनानी, मीरखनगर के हाफिज इमाम रजा, नंदौली से हाफिज सहादत व मुजफ्फर हुसैन ने पैगंबर मोहम्मद साहब की सीरत पर रोशनी डाली।

मुस्लिम व हिंदू समुदाय के लोगों ने जगह-जगह मिठाइयां व लंगर वितरित किया। निगोहां की गौसिया मस्जिद से शुरू होकर जुलूस जामा मस्जिद होते हुए निगोहां गांव में संपन्न हुआ। इसमें प्रधान अभय दीक्षित, संजीव शुक्ला, विकास सिंह, सौरभ, उमेश, नीशू मिश्रा, अशोक शामिल रहे। पाक पंजतन कमेटी के अध्यक्ष लल्लू खान ने बताया की बारावफात में निकलने वाला निगोहा का जुलूस एकता की मिसाल है।
विज्ञापन

दिखी गंगा जमुनी तहजीब की झलक

माल के कुरैशी मोहल्ला स्थित मदरसा गौसिया नूरिया के इमाम मौलाना इनामुल्लाह की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम दिया। पुरानी मस्जिद निकलकर जुलूस आम मंडी गेट पर संपन्न हुआ। मौलाना इनामुल्लाह ने कहा कि मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर देश तथा समाज में मोहब्बत कायम की जाए। जुलूस में किसान नेता भास्कर सिंह, अतुल कुमार, व्यापार मंडल नेता गोपाल गुप्ता, मोहम्मद इस्माइल, सुफियान, सलमान, प्रधान अनवार, अनीस आदि शामिल रहे।

मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि

मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि

मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि

मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि

मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि

मलिहाबाद और निगोहां में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। इसमें हिंदू-मुसलमानों ने शामि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें