फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: इस दिन लगातार 27 घंटे चलेगी यूपी विधान परिषद और विधानसभा, विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर होगी चर्चा

Sun, 10 Aug 2025 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से लगातार 27 घंटे यूपी विधान परिषद और विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा  होगी। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक विधान भवन में की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' आदि मौजूद रहे। 

इस बार विधान परिषद और विधानसभा 13 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से अगले दिन यानी 14 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे तक अनवरत चलेगी। इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा होगी। यानी इस बार लगातार 27 घंटे तक कार्यवाही चलेगी। 
विज्ञापन


बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में एआई की भी पाठशाला लगी। इसमें विधायक अपने कामकाज में स्मार्टनेस लाने के लिए एआई का उपयोग सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें