कांग्रेस ने सभी जिलों और शहर कमेटियों को पुनर्गठित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी तीन साल से ज्यादा समय से पद पर काबिज नेताओं को बदलने जा रही है। पार्टी ने हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संगठन बदलाव की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। ब्लॉक और बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी सचिवों व प्रभारियों को सक्रिय किया गया है।