उन्होंने मोदी सरकार की किसान सम्मान योजना की खिंचाई करते हुए कहा कि यह किसानों का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ गिने चुने उद्योगपतियों को बढ़ावा नहीं चाहती, हर गरीब को खुशहाल देखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। किसान खून के आंसू रो रहा है। भाजपा की सरकार में दलित व अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हुआ है। इसके लिए सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी।
भीड़ में महिलाओं के बीच पहुंची प्रियंका
जनसभा में मंच से उतरकर प्रियंका गांधी भीड़ में सीधे महिलाओं के बीच पहुंच गईं। इससे उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवानों के पसीने छूट गए। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से मुलाकात कर हेलीकॉप्टर का रुख किया।