फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी फीडबैक लेकर दिल्ली लौटीं, तीन दिन में 45 घंटे कार्यकर्ताओं से मिलीं

Sat, 16 Feb 2019 09:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली चली गईं। उससे पहले वह भोर में 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लेती रहीं। तीन दिन यहां रुककर उन्होंने कुल 45 घंटे कार्यकर्ताओं से बात की। 
विज्ञापन


दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने प्रदेश के नेताओं को कार्यकर्ताओं की मन की बातें लगातार सुनने का सुझाव दिया। कहा, अपनी बात सुने जाने पर कार्यकर्ता ज्यादा उत्साह के साथ काम करते हैं। 

प्रियंका 12 को जयपुर से लखनऊ आई थीं। उसके बाद लगातार यहीं बनी रहीं। तीन दिनों के प्रवास में उन्होंने 45 घंटे लोकसभावार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पश्चिमी यूपी के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ वे दिल्ली चली गईं। बताते हैं कि 
प्रियंका ने महिला कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के साथ साझा किया। इस फीडबैक के आधार पर मोना को रणनीति बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
 
विज्ञापन

पुलवामा कांड पर कड़ा जवाब दे सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने पुलवामा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इसमें सांसद संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल के नेता अजय सिंह लल्लू समेत सभी प्रमुख नेता शामिल रहे। 

कांग्रेस ने सरकार को कड़ा जवाब देने की मांग भी की। शुक्रवार की शाम सात बजे कैंडल मार्च हजरतगंज में जीपीओ से हजरतगंज, लालबाग और नगर निगम होते हुए वापस गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। 

इस अवसर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार को इसका कड़ा जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमिता सिंह, सिराज मेंहदी, ओंकार नाथ सिंह और गौरव चौधरी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें