कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटरों के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा है, यूपी में बिजली मीटर स्मार्ट हैं क्या?
जन्माष्टमी के दिन स्मार्ट मीटरों में गलत कमांड ने लाखों घरों को अंधेरे में रखा। खबरों के अनुसार इन स्मार्ट मीटरों की वजह से बहुतों के बिल चार गुना आए हैं। यूपी सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर शोषण बंद करे और जांच कराकर नुकसान की भरपाई करे।
सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में प्रियंका ने कहा कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले में यूपी सबसे ऊपर है। पिछले कुछ दिनों में कई जगहों से बच्चों के खिलाफ अपराध की ऐसी खबरें आई हैं जो आपको हिलाकर रख देंगी।
यूपी की कानून-व्यवस्था बच्चों, बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है। हैरानी की बात तो ये है कि यूपी पुलिस हर घटना के बाद लीपापोती में पहले लग जाती है।