फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली इलाके में गांव के बाहर शौच के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच की बात कह रही है। बिसवां इलाके के एक गांव की 15 साल की किशोरी शनिवार की रात 11 बजे शौच के लिए गई थी, जहां पर किशोरी का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। तीनों ने दुष्कर्म किया।

आरोपी पीड़िता को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। सुबह पीड़िता और उसके परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने विशाल भार्गव, आलोक, कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें