फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बताए, किसने दिया शव को जलवा देने का आदेश : प्रियंका

Wed, 30 Sep 2020 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा कि रात 2:30 बजे परिवारीजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन हाथरस की पीड़िता के शव को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ, सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिवारीजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं, बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया। योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।

विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट ने प्रियंका ने कहा, मैं यूपी के मुख्यमंत्री से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं। परिवारीजनों से जबर्दस्ती छीनकर पीड़िता के शव को जलवा देने का आदेश किसने दिया? पिछले 14 दिन से कहां सोए हुए थे? आप क्यों हरकत में नहीं आए और कब तक चलेगा ये सब? कैसे मुख्यमंत्री हैं आप?
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें