फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने हाथरस दुष्कर्म कांड पर मुख्यमंत्री योगी से की चर्चा, कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

Wed, 30 Sep 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस दुष्कर्म कांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भी कहा कि हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे। प्रकरण की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह दल आगामी सात दिनों में अपनी रिपोर्ट देगा। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें