फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर व नर्स हमारे योद्धा, सरकार इन्हें हर तरह की मदद उपलब्ध कराए: प्रियंका गांधी

Sun, 05 Apr 2020 06:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन व सफाईकर्मी हमारे योद्धा हैं। वो अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रहे हैं। उनकी मदद करना और उनके परिवारों को सुरक्षित रखना हम सबका फर्ज है।

विज्ञापन


उन्होंने 'वी आर प्राउड आफ यू' हैश टैग का इस्तेमाल करते हुए किए गए अपने ट्वीट में लोगों से इन जांबाज योद्धाओं को संदेश भेजने की अपील की है और खुद भी वीडियो संदेश पोस्ट किया।



प्रियंका गांधी ने वीडियो संदेश में कहा, 'कई जगह से रिपोर्ट आ रही हैं कि डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों के पास सुरक्षा किट नहीं पहुंची है। जब जंग होती है तो सारा देश एकजुट होकर अपने सिपाहियों के साथ खड़ा होता है। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने की इस जंग में हमारे देश के डॉक्टर्स, नर्स और अस्पताल में काम करने वाले तमाम कर्मचारी हमारे सिपाही हैं। अपनी जान पर खेलकर वह हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साथ देना हमारा कर्तव्य है। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि इन्हें हर तरह की मदद व सुविधा प्रदान की जाए। इस संकट के समय इनको सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। देश के हित में और देश की सुरक्षा में इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें