फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में संविधान नष्ट, लोकतंत्र का चीरहरण : पंचायत चुनाव में सरकार पर हिंसा फैलाने का प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

Fri, 16 Jul 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना से निपटने और विकास के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में सरकार ही संविधान को नष्ट कर रही है। लोकतंत्र का खुलेआम चीर हरण हो रहा है। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में प्रदेश सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना से निपटने और विकास के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया। इस सबके खिलाफ प्रियंका ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर करीब दो घंटे का मौन धरना भी दिया।

विज्ञापन


प्रिंयका शुक्रवार को गांधी प्रतिमा पर मौन धरना देने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचीं। वहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो चुकी है। यही वजह है कि उन्होंने गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत रखा। मौन इसलिए भी रखा कि देशवासियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके।

प्रियंका ने कहा कि यूपी आए पीएम मोदी कोरोना और विकास के फ्रंट पर योगी सरकार के काम को अच्छा बताते हुए उसे प्रमाणपत्र दे गए। यह कैसा अच्छा काम है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पंचायत चुनाव कराए गए। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए। चुनाव ड्यूटी करने वाले कितने शिक्षकों की मौत हुई। चुनाव यह सोचकर कराए गए कि परिणाम भाजपा के मनमुताबिक आएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हिंसा फैला दी।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़ दिए गए। उन्हें घर से उठा लिया गया। महिला उम्मीदवारों को न सिर्फ मारा-पीटा, बल्कि उनके कपड़े तक फाड़े गए। तमाम जिलों में प्रशासन ने ही सदस्यों को सत्ता के इशारे पर धमकी दी। कहीं बम फूटे और कहीं हिंसा हुई। इस तरह सरकार यूपी में अराजकता फैला रही है। सरकार सोचती है कि जनता और विपक्ष इस सब पर मौन रहेगा। लेकिन, हकीकत में ऐसा नहीं है।

यूपी में महिलाएं असुरक्षित
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले कुछ बरसों के हालात देखें तो संविधान और लोकतंत्र पर वार कोई नई बात नहीं है। इस काम में पुलिस और प्रशासन का लगातार इस्तेमाल हो रहा है। यहां हम जनता के पक्ष में बोलने आए हैं। एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को यूपी के हालात नहीं दिख रहे हैं। यहां महिलाएं असुरक्षित हैं। पीएम हिंसा फैलाने पर प्रदेश सरकार को बधाई दे रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ने प्रदेश के हालात पर संक्षिप्त बात रखी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें