फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की नरेंद्र मोदी को सलाह, बचपना छोड़ें

Wed, 30 Apr 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक मोदी पर तीखे हमले करने वाली प्रियंका ने इस बार मोदी की आलोचना नहीं की बल्कि ये बताया कि वह कैसे बेहतर प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि रूख हमलावर ही था फिर भी भाजपा इसे अपनी जीत मान सकती है। अमेठी संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रही प्रियंका ने कहा कि मोदी अब बचपना छोड़ें और पीएम पद की गरिमा का ख्याल रखें।

प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके भाई राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हैं। कहीं हास्य अभिनेता तो कहीं शहजादे और कहीं नमूना कहते हैं। वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन इसकी गरिमा को नहीं पहचानते हैं।
विज्ञापन


उन्हें जनता को बताना चाहिए कि वह भ्रष्टाचार कैसे दूर करेंगे। नौजवानों, महिलाओं को रोजगार कैसे दिलाएंगे। सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होता है।

राहुल का किया बचाव

हालांकि प्रियंका ने मोदी का नाम नहीं लिया। उन्होंने भाई का बचाव किया और कहा कि राहुल ने अमेठी में बहुत विकास कराया है। वह अपने पिता राजीव गांधी की तरह ही दूरदर्शी हैं।

सुबह 10:30 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रियंका सलोन विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करते हुए आम जनता से मिलीं।

डीह में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि राहुल उनके भाई हैं। उन्होंने अमेठी में बहुत विकास कराया। बिजली के खंभे लगवाए। बिजली देने का काम प्रदेश सरकार का है।

मेरी मां सोनिया गांधी ने रायबरेली और अमेठी की बिजली समस्या को लेकर मुलायम सिंह यादव से बात की, जिस पर बिजली मिलने भी लगी।
विज्ञापन

विकास का विरोध हुआ

प्रियंका ने कहा कि विरोधी दल ने विरोध किया कि रायबरेली और अमेठी को बिजली क्यों दी जा रही है। इसके लिए वह इलाहाबाद हाईकोर्ट तक भी गए।

वह आपका विकास नहीं चाहते हैं, बल्कि गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि कुछ उम्मीदवार क्षेत्र में प्रचार करने चले आते हैं। आपके विकास की बात करते हैं। न तो उनकी केंद्र में सरकार और न ही प्रदेश में है।

आपको पता है कि पांच करोड़ रुपये में कितनी सड़क बनाई जाती है। सिर्फ पांच किलोमीटर। विरोधी उम्मीदवार सिर्फ दूसरे की आलोचना करना चाहते हैं। उनके पिता राजीव गांधी कंप्यूटर युग लाए। लोग उनका मजाक उड़ाते थे।

उन्हें कंप्यूटर ब्वाय तक कहते थे। दूरसंचार लाने पर भी दूसरे दल मजाक उड़ाते थे। आज यही कंप्यूटर और दूर संचार की वजह से विकास हो रहा है। हमारे पिता दूरदर्शी थे। भाई राहुल गांधी भी दूरदर्शी हैं, जो आपके विकास के बारे में सोचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें