फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी एंबुलेंस को अंदर घुसने नहीं दिया, मरीज की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की अव्यवस्था ने एक मरीज की जान ले ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले तो इमरजेंसी में इलाज नहीं मिला। इसके साथ ही मरीज को दूसरे जगह जाते वक्त निजी एंबुलेंस को गेट में घुसने नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। परिवार ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन

इंटौजा के कुम्हरावां निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने सांस लेने में दिक्कत होने पर बड़े भाई राजेंद्र प्रताप सिंह (40) को राम सागर मिश्र साढ़ामऊ हॉस्पिटल बीकेटी में भर्ती कराया। डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने पांच की सुबह उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार का कहना है कि यहां इमरजेंसी में किसी ने मरीज को नहीं देखा। हालत बिगड़ने पर मरीज को ले जाने लगे तो नर्स ने कहा- पहले लिख कर दो, फिर मरीज ले जाओ। इसके बाद निजी एंबुलेंस बुलाई, जिसे गार्ड ने गेट के अंदर नहीं आने दिया। इसी दौरान राजेंद्र को हार्ट अटैक पड़ गया। शाम चार बजे परिजन अस्पताल के एसएसबी ब्लॉक के पिछले गेट से उन्हें बाहर ले जाने लगे तो गार्ड ने रोक दिया। वीडियो बनाने पर भतीजी का मोबाइल छीन लिया। 5:30 बजे गेट खुला, तब तक राजेंद्र की हालत बहुत खराब हो चुकी थी। इसी दौरान उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें