फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 29 रुपये के ऑनलाइन पेमेंट से पकड़े गए चार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में जनसेवा केंद्र संचालक और महुरा खुर्द गांव निवासी राहुल कुमार से हुई चार लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए डेढ़ लाख रुपये, लूट की रकम से खरीदे गए दो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की गई है।
डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि छह अगस्त को बाइक सवार चार लुटेरों ने राहुल से चार लाख रुपये लूट लिए थे। राहुल ने आठ अगस्त को गोसाईंगंज थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला कि लुटेरों ने राहुल की दुकान के पास ही एक दुकान पर चाय समोसे खरीदे थे। यहां उन्होंने 29 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने दुकानदार से पेमेंट आईडी हासिल की और फिर सर्विलांस की मदद से वारदात में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनलालगंज निवासी अरुण कुमार और शिवा, उन्नाव के सोहरामऊ स्थित सरायजोगा निवासी चंचल यादव तथा गोसाईंगंज निवासी शुभम रावत शामिल हैं। डीसीपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। मौके से पुलिस को लुटेरों की एक चप्पल मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाराणसी दर्शन के लिए गए, लूट की रकम से किया भुगतान

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी जरूरतें और शौक पूरे करने के लिए लूट की बात कबूल की है। साथ ही बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए चले गए थे। वहां उन्होंने एक लग्जरी होटल में कमरा बुक किया और लूट की रकम से होटल किराये का भुगतान किया। डीसीपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें