श्रीबांके बिहारी लाल के लिए तैयारी की गई पोशाक।
- फोटो : amar ujala
जिनके जन्म पर जेल के ताले टूट गए और उनके माता पिता की बेड़ियां स्वत: ही खुल गईं, ऐसे भगवान बांके बिहारी इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक धारण करेंगे। मथुरा जिला जेल में आठ कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक इस वर्ष के जन्माष्टमी अवसर पर बाँके बिहारी जी को पहनाई जाएगगी।
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: सपा ने सीओ पर मुस्लिम मतदाताओं की आईडी छीनने का लगाया आरोप, डीजी बोले- सबकुछ सामान्य
ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि पहले से ही मथुरा की जेल में भगवान कृष्ण की पोशाक कैदी बनाते रहे हैं। इस बार कैदियों ने अधीक्षक से इच्छा जाहिर की कि यदि मुख्य पुजारी महोदय अनुमति दें तो जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी जी को पहनाई जाने वाली पोशाक बनाएं। मुख्य पुजारी से जेल अधीक्षक ने वार्ता की।
उन्होंने अनुमति दी और कैदियों ने मिलकर बांके बिहारी के लिए पोशाक तैयार की। आठ बंदियों ने यह पोशाक तैयार की है और इसे बनाने में एक सप्ताह का समय लगा है। मंत्री ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे वह स्वयं बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और जेल अधीक्षक मथुरा की उपस्थिति में मुख्य पुजारी जी को बंदियों द्वारा बनाए गए वस्त्र सौंपेंगे। मुख्य पुजारी के माध्यम से बांके बिहारी बंदियों द्वारा बनाई गए पोशाक को धारण करेंगे।