फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
जनसंवाद करते ​विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। पराग चौराहा स्थित एलडीए कॉलोनी में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को जनसंवाद किया। फरियादियों की सभी समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सरोजनीनगर के विकास को नई गति दी जा रही है। उल्लेख किया कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक और स्थायी विकास तभी संभव है, जब उसमें जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास की भावना सशक्त हो। सरोजनीनगर के समग्र विकास, सुशासन, पारदर्शिता और हर नागरिक के कल्याण के लिए वह समर्पित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता की सक्रिय सहभागिता से सरोजनीनगर विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें