फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से झगड़े के बाद लगा लिया फंदा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पत्नी से विवाद के बाद कैंट इलाका निवासी पप्पू ठाकुर (32) ने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि पप्पू की पत्नी अंजली सैन्यधिकारी के घर घरेलू काम करती है और कैंट में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। पप्पू ट्रांसपोर्टनगर में प्राइवेट काम करता था। साले आदित्य ने बताया कि पप्पू का अक्सर अंजली से विवाद होता था। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद पप्पू कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह अंजली ने उसे उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो पप्पू का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें