फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एंबुलेंस से मेदांता शिफ्ट किए गए नवनीत सहगल, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर

Sun, 20 Nov 2016 12:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
सड़क हादसे में घायल हुए यूपी के प्रमुख सच‌िव सूचना नवनीत सहगल को शन‌िवार सुबह मेदांता हॉस्प‌िटल श‌िफ्ट कर द‌िया गया। डॉक्टरों का कहना है, उनकी हालत अब स्थ‌िर है। पूरी तरह स्वस्थ होने में उन्हें चार से पांच हफ्ते लग जाएंगे। केजीएमयू के प्रो. र‌व‌िकांत ने बताया क‌ि उनकी दाह‌िनी जांघ में कंपाउंड फ्रैक्चर, स्पाइन में चोट आई है। माथे और नाक में चश्मा घुस जाने से घाव हो गया है इसके अलावा चार पसल‌ियां टूट गई हैं। उन्हें एयर एंबुलेंस से गुडगांव के मेदांता हॉस्प‌िटल ले जाया गया है वहीं उनका इलाज होगा।
विज्ञापन

2 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : self
प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव के हसनगंज औरास में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा उस समय हुआ जब वे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के पूर्वाभ्यास के बाद कार से लखनऊ लौट रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
हसनगंज के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहगल की कार कई चक्कर घूम गई थी दोनों कार के परखच्चे उड़ गए।

4 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : self
टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों और एलएंडटी के कर्मचारियों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला । सहगल को एक अन्य राहगीर की स्कॉर्पियो से तत्काल लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

5 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
हादसे में सहगल की कार के ड्राइवर राम शंकर पांडेय, उनके साथ बैठे पत्रकार मोहित दुबे भी घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने वाली कार को चला रहे फतेहगढ़ के प्रशांत ‌श्रीवास्तव व उसके भाई सुकांत को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
डॉक्टरों ने बताया है क‌ि उनकी हालत स्थ‌िर है। उन्हें मेदांता हॉस्प‌िटल श‌िफ्ट कर द‌िया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें