मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से बैंकों व एटीएम में लगी कतार के कारण सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में समाजवादी चिंतन बौद्घिक सभा के लोगों ने भीख मांग कर इस फैसले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को तुगलक-गेखातू का अवतार बताया और कहा कि उन्हीं के फैसले के कारण आमजनता पाई-पाई की मोहताज हो गई है। एक दुकान से चंदा लेते सभा के लोग। गौरतलब है कि नोटबंदी के कारण बैंकों व एटीएम के सामने लंबी लाइनें लगी हैं और व्यापार व रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। भीख मांगते प्रदर्शनकारी।