फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रधान प्रत्याशी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

Sat, 17 Apr 2021 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में चांदा कोतवाली के फर्मापुर गांव के प्रधान प्रत्याशी पर बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी गांव में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में चांदा कोतवाली के फर्मापुर गांव के प्रधान प्रत्याशी पर बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी गांव में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली के फर्मापुर निवासी अमरदेव गौतम (50) प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात वे पड़ोसी गांव मुनीपुर निवासी राजेंद्र वर्मा से कुछ बातचीत करने के लिए उनके घर गए थे। इसी बीच कहासुनी के दौरान राजेंद्र वर्मा के घर वालों ने अमरदेव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

इस बीच हमलावरों ने अमरदेव के चाचा को भी पीट दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन अमरदेव गौतम को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें