प्रशिक्षु शिक्षकों को अभी नियुक्ति पत्र बांटे जाते रहेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी कर ली जाएगी। (एससीईआरटी) के बार-बार सूचना मांगे जाने के बाद भी मात्र 36 जिलों ने ही बताया कि कितने पात्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को सभी जिलों से यथाशीघ्र सूचना एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।
जिससे सुप्रीम कोर्ट में इसकी जानकारी दी जा सके। उन्होंने 11 फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया वैसे तो 31 जनवरी तक ही पूरी कर ली जानी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 5 फरवरी कर दिया गया।