फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फलों के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बुखार, वायरल और स्वाइन फ्लू मरीजों को प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए चिकित्सक नारियल पानी, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और पपीता के सेवन की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम भी बढ़ गए हैं। एक माह पहले की तुलना में इनकी कीमतों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

निशातगंज पुल के नीचे फलों की दुकान लगाने वाले कृष्णा ने बताया कि कीवी के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में इस समय दो तरह की कीवी आ रही हैं। एक कीवी अधिक खट्टी होती है। यह सौ रुपये में चार पीस यानी 25 रुपये की एक कीवी की दर से बिक रही है। एक माह पहले 100 रुपये में पांच कीवी बिक रही थीं। दूसरी किस्म की कीवी 100 रुपये की तीन मिल रही हैं। इनकी मांग अधिक है। एक पीस खरीदने पर यह कीवी 40 रुपये में मिल रही है। ड्रैगन फ्रूट 80 से 100 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।

100 रुपये का नारियल पानी, 80 रुपये किलो पपीता
एक माह पहले 70 से 80 रुपये का बिकने वाले नारियल के दाम अब 90 से 100 रुपये पहुंच गए हैं। पपीता के दामों में 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। दुकानदार राजेश ने बताया कि एक माह पहले पपीता 60 रुपये किलो बिक रहा था जो अब 70 से 80 रुपयेे किलो पहुंच गया है। मौसमी 50 रुपये प्रति किलो है। इसके दामों में खास अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें