अभी एलडीए की योजना है कि पांच प्रतिशत फ्लैैट डिस्काउंट ग्राहकों को फेस्टिवल ऑफर के रूप में दिया जाए। यह ऑफर एक सीमित अवधि के लिए दिया जाए, जिससे अधिक से अधिक यूनिट बेची जा सके।
एलडीए और निजी बिल्डर्स के रेट को देखें तो प्रति वर्गफीट एलडीए 30 प्रतिशत तक महंगी दर पर अपने फ्लैट बेच रहा है। जहां निजी बिल्डर 4500 रुपये वर्गफीट तक अच्छी लोकेशन पर फ्लैट आॅफर कर रहे ंहैं।
वहींं एलडीए के फ्लैट 6000 रुपये प्रति वर्ग फीट तक जा रहे हैं। यही वजह है कि एलडीए को 2 बीएचके 40 लाख रुपये और 3 बीचके 65 लाख रुपये से अधिक कीमत का हो गया है।
होली, दीपावली, 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे मौकों पर एलडीए एक सप्ताह से लेकर एक महीने तक के समय में पांच प्रतिशत डिस्काउंट का ऑफर देगा। यह डिस्काउंट पूरी कीमत पर मिलेगा।
रेडी-टू-मूव फ्लैटों का 45 दिन में एकमुश्त भुगतान करने पर फ्लैट की 75 फीसदी कीमत पर पांच प्रतिशत का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। दूसरे, बैंक से लोन कराने पर उनकी ब्याज दर भी एलडीए से औसत तीन प्रतिशत तक कम रहती है। इससे दो बार ब्याज भी नहीं देना होगा।
एलडीए हर साल फ्लैट की कीमतों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी करता है। एलडीए अगले तीन साल तक कोई कीमत नहीं बढ़ाएगा। अभी भी एक साल पुरानी कीमतों पर ही फ्लैट बेचे जाएंगे।
हम अपने फ्लैटों पर डिस्काउंट देने के अलावा दूसरे तरीकों से भी ग्राहकों की जेब पर बोझ कम करने की योजना पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही एलडीए की बोर्ड से अनुमति लेकर ऑफर्स की घोषणा की जाएगी। - प्रभु एन सिंह, वीसी, एलडीए