फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट का लैंडिंग गियर खराब, टला बड़ा हादसा, दिल्ली से वापस लौटा विमान

Mon, 09 Apr 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जेट एयरवेज
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज के विमान की लैंडिंग से पहले गियर खराब हो गए, जिससे विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। जहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में क्रू मेम्बर्स सहित 71 पैसेंजर थे, जिनकी जान पर बन आई थी।

विज्ञापन


मामला रविवार शाम का है। जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या(9डब्लू-663) चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शाम 6.26 बजे रवाना हुआ। विमान एटीआर-72 श्रेणी का था, जिसमें छह क्रू मेम्बर्स सहित 65 पैसेंजर थे। दिल्ली पहुंचने पर लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।

पायलट ने प्रयास किए, पर तकनीकी दिक्कत बनी रही। इस पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर(एटीसी) को सूचना दी। जहां से दिल्ली एयरपोर्ट पर सम्पर्क किया गया तो इमरजेंसी लैंडिंग के आड़े समस्याएं आ गईं, जिसके बाद विमान को वापस लखनऊ डायवर्ट करने के निर्देश पायलट को दिए गए।
विज्ञापन


ईंधन से फुल विमान को पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया। जब पैसेंजरों को लैंडिंग गियर में दिक्कत की बात पता चली तो वह घबरा गए, पर क्रू मेम्बर्स ने उन्हें शांत करवाया। इधर लखनऊ में एयरपोर्ट पर आनन-फानन फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

सीआईएसएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैदी से संभाला तो एयरपोर्ट पर हादसे से बचने के लिए एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कर दी गई। उधर एयरपोर्ट प्रशासन ने अस्पतालों को भी सूचित कर दिया। करीब पौने सात बजे विमान लखनऊ पहुंचा तो ग्राउण्ड स्टाफ ने मोर्चा संभाल लिया।

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए शाम 6.47 बजे विमान को सकुशल रनवे पर लैंड करवाया, जिसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। विमान के यात्रियों को दूसरी फ्लाइटों से रवाना किया गया। वही एटीआर-72 देर रात तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। जिसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम जुटी रही।

कतार में थे विमान, हटाना मुश्किल

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सालाना 5.77 करोड़ पैसेंजरों व पौने चार लाख विमानों का आना-जाना होता है। जबकि अमौसी एयरपोर्ट पर सालाना 39 लाख पैसेंजर सफर करते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई जा सकती थी। रनवे पर विमानों की कतार थी, जहां फुल इमरजेंसी घोषित करना मुश्किल था। इसलिए डायवर्ट कर लखनऊ लाया गया।

भरा था 5 टन ईंधन, फ्लाइट डायवर्ट

विमान जब अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुआ तो उसमें ईंधन फुल था। एटीआर-72 श्रेणी के विमान में पांच हजार किलो यानी पांच टन ईंधन था। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि ऐसे में विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना खतरनाक साबित हो सकता था। इसलिए फ्लाइट को वापस लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया, इस दौरान काफी ईंधन खर्च हो गया, जिसके बाद अमौसी एयरपोर्ट पर विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर लग गया जमावड़ा...

विमान केलैंडिंग गियर की खराबी की सूचना पाकर यात्रियों के परिजन भी एयरपोर्ट पहुंच गए। उधर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारियां एयरपोर्ट प्रशासन पर चलती रही। इसी बीच विमान पायलट की सूझबूझ से लैंड हो गया। इसके बाद कुछ यात्रियों को अन्य विमानों से दिल्ली रवाना किया गया तो कई टिकट कैंसिल करवाकर घर लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें