तेल कंपनियों ने 14.2 किग्रा. भार वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में पांच रुपये का इजाफा कर दिया। अब इसके लिए 741.50 रुपये के बजाय 746.50 रुपये चुकाने होंगे। पांच किग्रा. वाले छोटे गैस सिलिंडर की कीमतों में 2.50 की बढ़ोतरी की गई है।
अब इसके लिए 273.50 रुपये देने होंगे। वहीं 19 किग्रा. भार वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 22 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसके लिए 1403 रुपये चुकाने होंगे। नई दरें बुधवार को ही लागू हो गईं।