फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, अब देनी होगी ये कीमत

Sat, 01 Feb 2020 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने आम बजट के पहले लोगों को महंगाई का झटका दिया है। कामर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि  घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 224.98 रुपये का इजाफा किया है। मासिक रेट रिवीजन में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) का बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फरवरी में यह सिलेंडर 749 रुपये में ही मिलेगा।

वहीं उपभोक्ता के खातों में 238.10 रुपये की सब्सिडी भी आएगी। जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) पर रिकॉर्ड 224.98 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब ग्राहकों को कामर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपये चुकाने होंगे। यह बढ़ोतरी शनिवार सुबह से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें